जशपुर जिले के ग्राम पतराटोली का आंगनबाड़ी केन्द्र जहां एक भी बच्चा कुपोषित नहीं

रायपुर (छत्तीसगढ़)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान जशपुर जिले के दुलदुला विकासखण्ड के ग्राम पतराटोली के आंगनबाड़ी केन्द्र पहुंचे। यहां उनका स्वागत नन्हे बच्चों ने कागज के पुष्प भेंट कर किया। पतराटोली का आंगनबॉडी केंद्र मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र है, जहां 20 बच्चे दर्ज है। खास बात यह है कि यहां एक भी बच्चा कुपोषित नहीं है। इस केन्द्र में सभी बच्चे कुपोषण से मुक्त हो गए हैं। यहां मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान से बच्चों का भविष्य संवर रहा है। योजना के तहत 0 से 6 वर्ष के बच्चों को कुपोषण व एनीमिया से बचाने अतिरिक्त पोषण आहार दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां आंगनबाड़ी का निरीक्षण किया। बच्चों से आत्मीयता से बात की और उन्हें चॉकलेट दिया। उनके सुनहरे भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों से पूछा कि खाने में क्या-क्या मिलता है और इस तरह उनसे बात-बात में जानकारी ले ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महिलाओं को सुपोषण किट भी प्रदान किया। केंद्र की कार्यकर्ता ने बताया कि राज्य सरकार की मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के तहत बच्चों को पौष्टिक आहार दिया जाता है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लागातार हेल्थ चेकअप भी किया जाता है। इस आंगनबाड़ी केन्द्र में 20 बच्चे अपना भविष्य संवार रहे हैं। 

Picsart 22 06 25 22 44 48 319

संवेदनशीलता : रमा के इलाज के लिए मुख्यमंत्री ने दिया सहयोग का आश्वासन
प्रदेशव्यापी भेंट- मुलाकात कार्यक्रम के तहत आज दुलदुला विकासखंड के ग्राम पतराटोली में  सीएम बघेल ने लोगों से चर्चा की और उनसे शासकीय योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन पर फीडबैक लिया। इसी बीच भेंट-मुलाकात में गंभीर बीमारी से ग्रसित रमा ताम्रकार ने मुख्यमंत्री बघेल को अपने बीमारी के बारे में बताया और आर्थिक मदद की अपील की। रमा ने बताया कि उसे गम्भीर बीमारी है, बेहतर इलाज के लिए पैसों की आवश्यकता है, आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण वह ठीक तरह से अपना इलाज नहीं करा पा रही है। उसका इलाज दिल्ली में चल रहा है, पैसों की जरूरत है। रमा की समस्या सुनकर मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए कहा कि उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, उनका इलाज मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ सहायता योजना से किया जाएगा, मुख्यमंत्री ने रमा को इलाज का आश्वासन दिया। बता दें कि इस योजना के तहत 20 लाख रुपए तक के इलाज की सुविधा है। मुख्यमंत्री के संवेदनशीलता पर रमा ने आभार प्रकट करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।