छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सर्जरी जारी : 23 अफसरों का हुआ तबादला, शैलाभ साहू होंगे दुर्ग आरटीओ

रायपुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक सर्जरी का दौर जारी है। सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 23 अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है। जिसमें रायपुर आरटीओ की जिम्मेदारी सम्भालने वाले शैलाभ साहू को दुर्ग की जिम्मेदारी दी गई है।

मुकेश कोठारी डिप्टी कलेक्टर रायपुर बनाए गए हैं। इसी तरह वीरन्द्र सिंह को राजनांदगांव आरटीओ की जिम्मेदारी दी गई है। अनुभव शर्मा को बिलासपुर और भूपेन्द्र कुमार गावरे को बलौदा बाजार-भाटापारा का आरटीओ बनाया गया है। कई वन सेवा के अधिकारियों का भी ट्रांसफर किया है।

छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय वन सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। कई अफसरों की जिम्मेदारी में भी बदलाव किया है। जिसमें 2006 बैच के कांकेर के मुख्य वन प्रबंधक राजू अगासिमनी को रायपुर का मुख्य वन प्रबंधक बनाया है। तो वही 2006 बैच के अफसर के.मैचियो को रायपुर से कांकेर भेजा गया है।

देखें सूची…

Picsart 23 07 31 22 04 25 568
Picsart 23 07 31 22 05 19 857
Picsart 23 07 31 22 05 45 768