4thnation

हड़ताली संविदा कर्मियों पर सरकार सख्त, नेशनल हेल्थ मिशन के 211 कर्मचारियों की सेवा समाप्त

रायपुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ में लंबे समय से नियमितीकरण की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे संविदाकर्मचारियों पर गाज गिरना शुरू हो गई है। नेशनल हेल्थ मिशन के 211 कर्मचारियों की सेवा सोमवार को समाप्त कर दी गई। इसे लेकर बीजापुर कलेक्टर कलेक्टर राजेन्द्र काटारा ने आदेश जारी कर दिया है।

आदेश में कहा गया है कि 26 जुलाई को आदेश निकालकर कर्मचारियों को काम पर लौटने के लिए कहा गया था। राज्य सरकार की ओर से एस्मा भी लगाया गया, लेकिन कर्मचारी नहीं लौटे। इस पर कार्रवाई की गई है।