Skip to main content

4thnation

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ निजी नर्सिंग महाविद्यालय संघ के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात

रायपुर (छत्तीसगढ़)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से यहां उनके निवास कार्यालय में रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ निजी नर्सिंग महाविद्यालय संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ निजी नर्सिंग महाविद्यालय संघ व प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज एसोसिएशन से रमेश गांधी, महेंद्र चौबे, ललित सिंह, मुकेश अग्रवाल, राजीव गुप्ता, हरजीत सिंह होरा, कमल यादव, खोमलाल व विवेक अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।