Skip to main content

4thnation

गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण : हाल ही में डामरीकृत सडकें पहली बारिश में ही उखडी, दुर्ग भाजपा कल करेगी विरोध प्रदर्शन

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। शहर में हाल ही में डामरीकृत सड़कों का हाल बदहाल है। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने आरोप लगाया कि विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल जमकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। शनिचरी बाजार से सतीचौरा जाने वाली सड़क का डामरीकरण हाल ही में किया गया है और मानसून की पहली बारिश में ही इस सड़क का डामरीकरण घुलकर नालियों में बह गया और सड़क उखड़ गई। ऐसा ही हाल चंडी मंदिर से नयापारा जाने वाली सड़क का भी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल के संरक्षण में जनता की गाढ़ी कमाई को जमकर लूटा जा रहा है। कांग्रेस विधायक और महापौर के भ्रष्टाचार का विरोध करने के लिए जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में 1 जुलाई शनिवार को दोपहर 3:00 बजे भाजपा कार्यकर्ता शनिचरी बाजार से सतीचौरा के बीच सरदार पटेल स्कूल के सामने एकत्र होंगे और कांग्रेस विधायक और महापौर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने आह्वान किया है कि अकर्मण्य और भ्रष्ट विधायक एवं महापौर का विरोध करने के लिए बड़ी संख्या में शामिल हों।