आजादी का अमृत महोत्सव : दुर्ग की जामा मस्जिद में किया गया तिरंगा झंडा का वितरण

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। आजादी के अमृत महोत्सव पर दुर्ग के मुस्लिम समाज में बेहद जोश दिखा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को आज जामा मस्जिद दुर्ग में तिरंगा झंडा वितरण किया गया। समाज के गणमान्य नागरिकों ने सभी नागरिकों से राष्ट्रीय पर्व पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को अपने अपने घरों पर लगाने की अपील भी की है।

Picsart 22 08 14 21 45 48 049

बता दें कि कल सोमवार को पूरा देश आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मनाएगा। इसके लिए पिछले एक सप्ताह से विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक संगठनों द्वारा अपने अपने स्तर पर तैयारियां की गई है। जामा मस्जिद में आज तिरंगा ध्वज वितरण के दौरान पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, चैनसुख भट्टर, कांतिलाल गोलू अमजद अली, रज़ा खोखर एवं मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।