प्रशिक्षु आईएएस तिवारी पहुंचे स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल : बच्चों से किए सवाल-जवाब, शिक्षकों को दिए टिप्स

Picsart 22 12 12 21 51 52 131

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। नगर निगम दुर्ग आयुक्त प्रशिक्षु आईएएस लक्ष्मण तिवारी ने आज निगम क्षेत्र अंतर्गत स्थित स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूली बच्चों से उनके पाठ्यक्रम संबधी सवाल पूछे साथ ही स्कूल के शिक्षकों को बच्चों के बेहतर शैक्षणिक विकास के लिए टिप्स दिए। बच्चों के जवाबों से वे संतुष्ट नजर आए। इस दौरान उन्होंने अध्ययन और अध्यापन की गुणवत्ता को परखा।

प्रशिक्षु आईएएस तिवारी सोमवार को दीपक नगर स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं गवर्नामेंट हाई स्कूल रुवाबंधा का निरीक्षण करने पहुँचे। उन्होंने बच्चों और शिक्षकों से बातचीत की और पाठ्यक्रम संबंधी प्रश्न पूछे। उस समय गणित की कक्षाएं चल रही थीं। उन्होंने छात्रो को गणित हल करने और छात्रों से संस्कृत में वाचन प्रदर्शन करवाया। जिसे छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया। उसके बाद आयुक्त ने कक्षाओं में व्यवसाय अध्ययन एवं अंग्रेजी की कक्षाओं का निरीक्षण किया। जिसमें आयुक्त ने छात्रों से उपभोक्ताओं के अधिकारों से संबंधित प्रश्नों को पूछा। जिसका छात्रों ने त्वरित जवाब दिया |

Picsart 22 12 12 21 50 48 558

आयुक्त ने छात्रो को मार्गदर्शन भी दिए। आयुक्त ने प्राचार्या शेफाली सोनी से शाला के बारे में जानकारी लेते हुए पूछा कि स्कूल में कुछ अलग और क्इ किया जा रहा है। प्राचार्या शेफाली सोनी ने बताया कि ऊर्जा क्लब अंग्रेजी क्लब, स्मार्ट क्लास द्वारा अध्यापन एवं अलग से पढ़ने व लिखने की आदत बानी रहे इसके लिए कक्षाएं स्कूल में संचालित की जा रही है। आयुक्त ने लैब और लाइब्रेरीन का भी निरीक्षण किया गया।इस दौरान बातचीत में बच्चों ने बताया कि टीचर अच्छे तरीके से हमें पढ़ाती हैं।

उन्होंने शिक्षकों से कहा कि स्वामी आत्मानंद इंग्लिश माध्यम स्कूलों को आरंभ करने के पीछे राज्य शासन की मंशा है कि हमारे बच्चे जो केवल अंग्रेजी की कमजोरी के कारण पीछे रह जाते हैं उन्हें मौका मिल सके। इसके लिए जरूरी है कि बच्चों में अंग्रेजी का शब्दकोष बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जाए। बच्चों पर जितनी मेहनत करेंगे, उतना अच्छा आउटपुट इनसे मिलेगा। आयुक्त ने शिक्षकों से कहा कि आप लोगों से बड़ी उम्मीदें हम सबको हैं खूब मेहनत कीजिए। इस दौरान बीईओ हरीश देवांगन,पंकज चंद्रवंशी मौजूद रहें।