Skip to main content

4thnation

दुर्ग में निकली धर्मांतरण रोकने धर्म जागरण यात्रा, हिन्दू समाज से किया एकजुट होने का आव्हान

दुर्ग (छत्तीसगढ़) आनंद राजपूत। धर्मान्तरण पर रोक लगाने के लिए श्री राम जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में जागरण अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत दुर्ग शहर में तीन दिवसीय जागरण यात्रा निकाली गई है। यात्रा के दौरान हिन्दूओं से जागृत होने साथ एकजुट होने का आव्हान समिति सदस्य कर रहे हैं।

श्री राम जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष मनीष पांडेय ने बताया कि छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के मामले पिछले दिनों से तेजी से बढ़ रहे हैं। इन पर रोक लगाने के लिए यह अभियान प्रारंभ किया गया है। अभियान के तहत गली मोहल्लों में जाकर हिंदूओं से इस लड़ाई में साथ दिए जाने की अपील की जा रही है। हिंदुओं को जागृत होने के साथ एकजुट होकर धर्म रक्षा के लिए इस अभियान में साथ देने का आव्हान किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदू समाज में जागरूकता की कमी का फायदा धर्मान्तरण के लिए उठाया जा रहा है। इसके अलावा लालच देकर भी हिन्दूओं को धर्मान्तरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस स्थिति से हिन्दूओं को बचाने के लिए समिति के बेनर तले यह अभियान प्रारंभ किया गया है।
इस तीन दिवसीय अभियान की शुरुआत आज बुधवार की शाम चंडी मन्दिर प्रांगण से की गई। जागरण यात्रा शिव पारा, सरस्वती नगर, सिद्धार्थ नगर से होकर लँगूर वीर मन्दिर में समाप्त हुई। कल 19 नवंबर की सुबह 6 बजे से प्रारम्भ होकर शीतला मन्दिर, गिरधारी नगर, राम नगर, बघेरा, राजीव नगर में भ्रमण करेगी। इसी प्रकार 22 नवंबर की शाम 4 बजे से शक्ति नगर, जवाहर नगर, सिकोला बस्ती, उरला वार्ड जनसंपर्क किया जाएगा।