Skip to main content

4thnation

महतारी वंदन योजना: एक बार फिर खुलेगा आवेदन पोर्टल, लाखों महिलाओं को मिलेगा लाभ

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम बढ़ाने जा रही है। महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं के लिए एक बार फिर नए पंजीयन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इस योजना से अब तक 60 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित हो चुकी हैं और सरकार ने 13 किश्तों में कुल 13,000 रुपये की सहायता राशि उनके खाते में भेजी है।

अप्रैल में खुल सकता है पोर्टल

सूत्रों के अनुसार, महिला एवं बाल विकास विभाग ने नए आवेदन स्वीकार करने की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल माह में पंजीयन के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोला जाएगा, जिससे अधिक से अधिक महिलाएं इस योजना से जुड़कर आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकें।

क्या है महतारी वंदन योजना?

महतारी वंदन योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार पात्र महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके आर्थिक संबल को मजबूत करना है।

कौन कर सकता है आवेदन?

अगर आप छत्तीसगढ़ की निवासी हैं और योजना की पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं, तो आप जल्द ही ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन कर सकती हैं। सरकार की ओर से इस प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को लाभ मिल सके।

सरकार की यह पहल महिलाओं के आर्थिक विकास में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है और आने वाले समय में इससे लाखों नई महिलाओं को सशक्त बनने का अवसर मिलेगा।