दो सूत्रीय मांगों के समर्थन में प्रारंभ हड़ताल को स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ ने दिया समर्थन, निकायों में कामकाज ठप्प

Picsart 22 08 22 19 33 19 366

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ ने छ.ग. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आव्हान पर 22 अगस्त से प्रारंभ अनिश्चित कालीन हडताल का समर्थन किया है। संगठन के आव्हान पर प्रदेश के सभी निकाय के कर्मचारी अधिकारी काम बंद कर आंदोलन में शामिल हो गए हैं। कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। जिससे जिले के सभी नगरीय निकायों में कामकाज लगभग ठप्प रहा।

महामंत्री विष्णु चन्द्राकर ने बताया कि मंहगाई भत्ता एवं मकान भत्ता की दो सूत्रीय माँग को लेकर फेडरेशन द्वारा घोषित हडताल को स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ का समर्थन करने के घोषणा के बाद 22 अगस्त से शुरू हुए अनिश्चित कालीन हडताल मे प्रदेश के 13 नगर निगम 34 नगर पालिका परिषद एवं 174 नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारी अंदोलन मे शामिल हुए है।

महासंघ के अध्यक्ष जय नारायण श्रीवास्तव एवं संगठन मंत्री अमरनाथ दुबे ने कहा है कि सरकार को अधिकारी एवं कर्मचारियों की माँग पर शीध्र विचार कर पूर्ण किया जाना चाहिए क्योंकि हडताल से प्रतिदिन हजारो करोड रूपये का नुकसान होगा जो राज्य हित मे नही है। धरना प्रदर्शन के दौरान भिलाई निगम क्षेत्र में रामावतार साहू, रामवृक्ष यादव, संतोष जोशी, विवेक रंगनाथ, नलनीश मिश्रा, संजय शर्मा, सुरेंद्र सोनबोईर, महेश वर्मा, शशिभूषण मोहंती आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं दुर्ग निगम में शिव शर्मा, दुर्गेश गुप्ता, राजू बख्शी, प्रकाश अहीर सहित अन्य कर्मचारियों ने शिरकत दी।