Skip to main content

4thnation

छत्तीसगढ़ में शराब बंदी पर सियासत करने वाली भाजपा चुनावी सभा में कर रही 50 रुपए में अच्छी शराब दिलाने का वादा

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में शराब बंदी के नाम पर सियासत करने वाली भाजपा विधानसभा चुनाव जीतने अच्छी ब्रांड की शराब कम दाम में उपलब्ध कराने का वादा जनता से कर रही है। आंध्र प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सोमू वीरराजू ने यह वादा प्रदेश की जनता से किया है। उन्होंने कहा है कि अगर भाजपा सत्ता में आती है तो प्रदेश में 50 रुपये में गुणवत्तापूर्ण शराब की क्वाटर बोतल उपलब्ध कराई जाएगी। वह मंगलवार को पार्टी की जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान वीरराजू ने राज्य सरकार पर निशाना साधाते हुए आरोप लगाया कि राज्य में नकली ब्रांड की शराब उच्च दामों पर बेची जा रही है। जबकि, अच्छे ब्रांड वाली शराब राज्य में उपलब्ध ही नहीं है। 

उन्होंने कहा कि इस समय में प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शराब की क्वाटर बोतल 200 रुपये में मिल रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में हर व्यक्ति शराब पर 12 हजार रुपये प्रतिमाह खर्च कर रहा है। राज्य में एक करोड़ लोग शराब पी रहे हैं, मैं चाहता हूं ये एक करोड़ लोग भाजपा को वोट दें। भाजपा की सरकार आने पर उन्हें 75 रुपये में गुणवत्तापूर्ण शराब की बोतल उपलब्ध कराई जाएगी। अगर राजस्व अच्छा रहा तो 50 रुपये प्रति बोतल भी बिकेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के लोगों की शराब की फैक्ट्रियां हैं, जो राज्य में घटिया गुणवत्ता की शराब उपलब्ध करा रहे हैं।