Skip to main content

4thnation

कलेक्टर, एसएसपी के नेतृत्व में निकला पुलिस का फ्लैग मार्च, दी गई समझाइश

Alok 18 2
PicsArt 05 07 07.03.11

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। देश में जारी लॉकडाउन – 3 के चौथे दिन शहर में पुलिस विभाग द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। कलेक्टर अंकित आनंद व एसएसपी अजय यादव के नेतृत्व में निकाले गए मार्च में पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिसकर्मी शामिल थे। फ्लैग मार्च नगर के विभिन्न क्षेत्रों में निकाला गया। इस दौरान नागरिकों को लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने और सुरक्षित रहने की समझाइश दी गई। फ्लैग मार्च के दौरान एएसपी रोहित झा, सीएसपी विवेक शुक्ला ने नागरिकों को घर में ही रहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की गई।

PicsArt 04 04 06.30.09