Skip to main content

4thnation

भिलाई में एक और कोरोना संक्रमित की हुई पहचान, भेजा गया एम्स

Alok 18 2

दुर्ग (छत्तीसगढ़) । जिले में एक और कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर ने की है। मरीज 26 वर्षीय युवती है। पीड़ित हाल ही में नागपुर से भिलाई आई थी। जिसे सुरक्षा की दृष्टि से क्वारेंटाइन किया गया था। मरीज की आज रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। युवती के सुपेला के फरीदनगर का निवासी होने की जानकारी मिली है। युवती को उपचार के लिए रायपुर एम्स भेजा गया है। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 हो गई है। जिनमें से 9 एक्टिव मरीज है।

PicsArt 04 04 06.30.09