Skip to main content

4thnation

रिलेशनशिप मैंनेजर पद पर भर्ती के लिए दुर्ग में मंगलवार को किया जाएगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में 31 मई मंगलवार को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप में आईटीएम एजुकेशन एकेडमी श्याम प्लाजा पंड्री रायपुर में रिलेशनशिप मैंनेजर के 75 पदों की भर्ती की जाएगी। जिसके लिए स्नातक, अनुभव 0 से 2 वर्ष, आयु सीमा 18 से 26 वर्ष तक है।

रिलेशनशिप मैंनेजर में चयनित होने पर 2 से 3 लाख रुपये वार्षिक वेतन दिया जाएगा। इच्छुक आवेदक अपने समस्त शैक्षणिक दस्तावेजों की सत्यापित छायाप्रति के साथ मालवीय नगर दुर्ग स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में सुबह 10ः30 बजे से उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र से संपर्क कर सकते है।