Skip to main content

4thnation

रायपुर और झारखंड में मतदान जारी: सीएम विष्णुदेव साय बोले- भाजपा की जीत तय

रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा और झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है। इस बीच, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा को रायपुर दक्षिण और झारखंड दोनों जगह जीत का पूरा विश्वास है।

रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर भाजपा का भरोसा
रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट भाजपा का मजबूत किला मानी जाती है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इस सीट पर लगातार आठ बार जीत दर्ज की है। भाजपा का दावा है कि इस बार भी उनके प्रत्याशी सुनील कुमार सोनी जीत दर्ज करेंगे। सुनील सोनी का मुकाबला कांग्रेस के युवा नेता आकाश शर्मा से है। चुनावी विश्लेषकों का मानना है कि दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

झारखंड में भी भाजपा को सरकार बनाने का भरोसा
सीएम विष्णुदेव साय ने झारखंड चुनाव पर विश्वास जताते हुए कहा कि भाजपा वहां भी सरकार बनाएगी। उनका कहना है कि भाजपा की नीतियों और जनसमर्थन को देखते हुए जनता उन्हें सत्ता में वापस लाएगी।

अब देखना यह है कि जनता का जनादेश किसके पक्ष में आता है। दोनों ही राज्यों में मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और चुनाव परिणाम आने तक राजनीतिक हलचल तेज बनी रहेगी।