Skip to main content

4thnation

‘द जंगल रंबल’ : राजधानी में 17 अगस्त को होगा प्रो. बाक्सिंग मुकाबला, आज से टिकट बिक्री शुरू

रायपुर (छत्तीसगढ़)। राजधानी में पहली बार 17 अगस्त को प्रो. बॉक्सिंग मुकाबला होने जा रहा है। इसमें मुख्य मुकाबला बूढ़ापारा स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में ओलंपिक पदक विजेता और प्रोफेशनल मुक्केबाज विजेंदर सिंह और घाना के इलियासु सुले बीच होगा। इसके अलावा 4 और मुकाबले होंगे, जिसमें अन्य भारतीय अंडरकार्ड मुक्केबाजों के बीच फाइट होगी।

छत्तीसगढ़ में पहली बार होने जा रही प्रो बॉक्सिंग को ‘द जंगल रंबल’ का नाम दिया गया है। ताम-झाम वाले इस इवेंट को मनोरंजक बनाने के लिए कई खेल सितारे और बालीवुड हस्तियां आने की संभावना है।

इन मुकाबलों की टिकटों की बिक्री शुक्रवार से शुरू होने जा रही है। मुक्केबाजी खेल के प्रशंसक बुक माय शो में जाकर टिकट बुक करा सकते हैं। प्रो. बॉक्सिंग का स्पोट्र्स-18 और वूट (वायकॉम प्रॉपर्टीज) पर लाइव होगा।
तीन कैटेगरी में टिकटों के रेट
इस इवेंट की टिकटों की शुरुआत 499 रुपए से होगी। इसके अलावा 1500 और 5000 हजार की दो कैटेगरी में और टिकटों के रेट रखे गए हैं। लगभग 4000 हजार दर्शक क्षमता वाले इंडोर स्टेडियम में तीन कैटेगरी में टिकटों की बिक्री की जाएगी।