4thnation

कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल : पाँचवे दिन निकाली गई न्याय महारैली, मशाल जलाकर जताया विरोध

Picsart 22 08 26 19 35 01 608

रायपुर (छत्तीसगढ़)। छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के अनिश्चतकालीन हड़ताल के पाँचवे दिन कर्मचारियों ने विशाल न्याय महारैली निकाली। महारैली में कर्मचारी काले वस्त्र पहनकर मशाल लेकर शामिल रहे। महारैली का नेतृत्व कमल वर्मा संयोयक, राजेश चटर्जी एवं विजय लहरे जिला संयोयक कर रहे थे।

महारैली धरना स्थल से कचहरी चौक से होकर वापस धरना स्थल तक आयोजित हुआ। महारैली इतना जबरदस्त था कि जी ई रोड पर आधे घंटे से अधिक चक्का जाम जैसा स्थिति रहा। महारैली में हजारों की सँख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया।महिला कर्मचारियों की भारी संख्या में उपस्थिति चर्चा का विषय रहा। महारैली में कर्मचारियों ने जोश और उन्माद के साथ राज्य सरकार के अन्यायपूर्ण नीति के विरुद्ध जमकर आक्रोश व्यक्त किया।

अनिश्चतकालीन हड़ताल के पाँचवे दिन मशाल युक्त कर्मचारी न्याय महारैली को सफल बनाने में विजयपाल सिंह सिसोदिया, गौरीशंकर रावना,धर्मेन्द्र देशमुख, अनुरूप साहू,राजेन्द्र राजपूत, मोतीराम खिलाड़ी, शिवदयाल धृतलहरे, सत्येन्द्र राजपूत, हर्षवर्धन श्रीवास्तव,नरसिंह पटेल,अशोक कनेरिया,हरि शर्मा,डॉ बी के दास,मनीष अग्रवाल,बाबा चौहान, देवेंद्र बंछोर,जवाहर साहू,मोनिका सुकतेल,व्ही एस राव,खेलूराम पटेल,कचरा बाई, प्रतिभा श्रीवास्तव,प्रमोद श्रीवास्तव, चिन्मय अग्रवाल सहित हजारों कर्मचारियों का अविस्मरणीय योगदान रहा।