Skip to main content

4thnation

महाअष्टमी : देवी मंदिरों में हुआ हवन-पूजा, ज्योति कलश का किया गया विसर्जन

PicsArt 10 24 09.30.17

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। महाअष्टमी पर शुक्रवार व शनिवार को शहर के देवी मंदिरों में विशेष पूजन के साथ हवन किया गया। इसमें भक्तों ने सुख व समृद्धि की कामना के साथ समिधा डाली। महाअष्टमी पूजन के कारण मंदिरों में पूरे दिन भक्तों की भीड़ जुटी रही।
नवरात्रि पर पिछले आठ दिनों से देवी की आराधना का क्रम चल रहा है। शुक्रवार को महाअष्टमी पूजन के साथ इसकी पूर्णाहुति हो गई।

महाअष्टमी पर शहर के सभी देवी मंदिर में हवन पूजन का कार्यक्रम किया गया। चंडी मंदिर, सतरूपा शीतला मंदिर, बैगापारा शीतला मंदिर, कंकालिन मंदिर, सत्ती चौरा दुर्गा मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्त जुटे। मंत्रोचार के बीच यज्ञ किया। मंदिरों में बड़ी संख्या में मनोकामना ज्योति कलश भी प्रज्जवलित किए गए हैं। इन कलशों को शनिवार को तालाबों में विसर्जित किया जाएगा।
सत्ती चौरा मंदिर में लगाया गया 56 भोग
सत्ती चौरा दुर्गा मंदिर में महाअष्टमी पर यज्ञ के साथ माताजी का विशेष श्रृंगार कर 56 भोग भी चढ़ाया गया। इसके साथ ही 201 दीपों से आरती भी किया गया। महाअष्टमी के यज्ञ के बाद यह 56 भोग भक्तों को वितरित किया गया।
हवन के साथ ज्योति कलश विसर्जन
इधर अष्टमी पर विशेष हवन के साथ मंदिरों में स्थापित ज्योति कलशों का विसर्जन भी शुरू हो गया। सतरूपा शीतला मंदिर में हवन पूजन के बाद प्रतीक स्वरूप 5 ज्योति कलशों की शोभायात्रा निकालकर विसर्जन किया गया। पद्मनाभपुर दुर्गोत्सव समिति ने भी कलश विसर्जन किया।