Skip to main content

4thnation

खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा 40 मेडिकल फर्मों का निरीक्षण

दुर्ग, 14 अक्टूबर 2026/ जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा 40 मेडिकल फर्मों का निरीक्षण किया गया। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार धमधा ब्लाक में संचालित 02 फर्म मेसर्स मां कमला मेडिकल स्टोर्स ग्राम पेंडरी गोबरा एवं आशा लक्ष्मी मेडिकल स्टोर्स पेंड्री गोबरा में औषधियों के क्रय-विक्रय रिकार्ड एवं शेडयूल एच 01 के रिकार्ड का संधारण नियमानुसार नहीं पाए जाने के कारण उक्त फर्मों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। इसी प्रकार आर्शीवाद ब्लड सेंटर नेहरू नगर का निरीक्षण किया जिसमें फर्म मेसर्स दिशा मेडिकल स्टोर्स नेहरू नगर भिलाई में फार्मासिस्ट अनुपस्थित पाए जाने के कारण उक्त फर्म को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।


गत माह किए गए निरीक्षण जिसमें औषधियों के क्रय-विक्रय रिकार्ड एवं शेडयूल एच 01 के रिकार्ड का संधारण नियमानुसार नहीं पाए जाने के आधार पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था एवं फर्मों से संतोष जनक जवाब प्राप्त नहीं होने पर फर्म मेसर्स न्यू भावना मेडिकल स्टोर्स बोरसीभाठा दुर्ग, मां हरसिद्वी मेडिकोज बोरसी दुर्ग एवं श्रीवेदिका मेडिकल स्टेार्स कुम्हारी, मेसर्स मां लक्ष्मी मेडिकल स्टोर्स सिरसारोड कोहका, प्रशांत मेडिकल तितुरडीह एवं मनीष मेडिकल परमार गली कैलाशनगर और मेसर्स गुरूदेव मेडिकोज ग्राम कातरो और प्रधानमंत्री जन औषधि स्टोर्स जलेबी चौक भिलाई पर निलंबन की कार्यवाही की जा रही है। कोटपा अधिनियम के तहत गंजपारा दुर्ग कार्य क्षेत्र में संचालित विभिन्न पान ठेलों पर 11 चालानी कार्यवाही करते हुए कुल 700 रूपए का जुर्माना लगाया गया। उक्‍त कार्यवाही में औषधि निरीक्षक श्रीमती जागेश्वरी साहू, श्री विष्णु प्रसाद साहू और श्रीमती चंद्रकला ठाकुर का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *