Skip to main content

4thnation

15 साल के कार्यकाल में भाजपा की रमन सरकार ने किसानों के साथ किया सिर्फ छलावा : पी चिदंबरम

रायपुर (छत्तीसगढ़)। पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने आज रविवार को रायपुर स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर बीजेपी सरकार और कांग्रेस सरकार का तुलनात्मक ब्यौरा पेश किया। उन्होंने कहा कि रमन राज में कृषि व्यवस्था लचर थी। किसान परेशान थे। दावा किया कि भूपेश सरकार में किसान खुश हैं।

सरकार किसानों का ख्याल रख रही है। बीजेपी के रेवड़ी बांटने के आरोप पर कहा कि भाजपा की गैस सिलेंडर वाली घोषणा क्या है? इस पर बीजेपी क्या कहेगी। उन्होंने कहा कि हाल ही में कांग्रेस ने जो घोषणाएं की हैं, उसे घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा। 

भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल के अंत में, कृषि गहरे संकट में थी। मई 2003 से नवंबर 2018 के बीच, हजारों किसानों ने अपनी जान ले ली। 2017 में, सरकार ने 21 जिलों की 96 तहसीलों में सूखे की घोषणा की, लेकिन किसानों को फसल बीमा योजना के तहत वादा की गई राशि नहीं मिल पाई। भाजपा सरकार वादे के मुताबिक एमएसपी देने में भी विफल रही।

दोबारा कांग्रेस सरकार बनने पर इन घोषणाओं को पूरा करने का वादा
1. सरकार द्वारा प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदेगी।
2. बकाया कृषि ऋण माफ किये जायेंगे।
3. कांग्रेस सरकार जातीय जनगणना कराएगी।
4. मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 17.50 परिवारों को आवास उपलब्ध कराये जायेंगे।
5. तेंदूपत्ता संग्राहकों को 4000 रू. वार्षिक प्रोत्साहन देगी।
6. लघु वन उपज के एमएसपी में सरकार आने पर प्रति किलो 10 रुपये. बढ़ोत्तरी करने की घोषणा की।
7. केजी से पीजी तक सरकारी स्कूल-कॉलेजों में कोई फीस नहीं।
8. भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना में मिलने वाली राशि 7000 रू. में 3000 रू. को बढ़ोतरी कर 10000 रू. प्रतिवर्ष दिया जायेगा।  
9. डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थय सहायता के तहत गरीब वर्ग के हितग्राहियों को अब 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा और अन्य सभी लोगो को 50 हजार से बढ़कार 5 लाख तक मुफ्त ईलाज की सुविधा मिलेगी।