Skip to main content

4thnation

खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव : कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा के समर्थन में महामंत्री राजेंद्र साहू ने झोंकी ताकत

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा को विजयी बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री राजेंद्र साहू ने अपनी टीम के साथ ताकत झोंक दी है। उन्हें विधानसभा क्षेत्र के पेडंरवानी सेक्टर का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया। चुनावी रणनीति के मद्देनजर महामंत्री राजेंद्र साहू ने अपने प्रभार क्षेत्र में सेक्टर प्रभारी एवं बूथ प्रभारीयो की बैठक लेकर चुनाव अभियान की रूपरेखा तैयार किया।

बैठक में बूथ प्रभारी गण रामानुज रजक पुलेन्दर् साहू महन्गु कोसरिया संतोष कुमार अश्वनी कुमार उपस्थित थे। लालपुर बूथ कमेटी के सदस्यों की बैठक लालपुर में हुई। बैठक में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी यशोदा वर्मा के पक्ष में डो टू डोर प्रचार कर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की किसान, मज़दूर, युवा एवं आमजन हितैषी योजनाओं के बारे में क्षेत्र की जनता को जानकारी देकर कांग्रेस पार्टी के पक्ष में वोट देने की अपील करने का निर्णय लिया गया। बैठक में निरंजन धनकर, महन्गु कोसरिया, भावेश पाल, कन्हैया पटेल, घनश्याम पाल, सुमेश्वर यदु, वानिस पटेल, जितेंद्र पटेल, लोमस यादव, हेमलाल पटेल, पोषण यादव, शम्भु पटेल, दिनेश पटेल, सहदेव पटेल, लेखराम पटेल, संजय यादव, गोविंद राम पटेल, छोटेलाल यादव, अहमद चौहान, राकेश सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित थे।