4thnation

छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, बदले गए 4 उपाध्यक्ष, 3 महासचिव, 4 जिलाध्यक्ष

रायपुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री बदले जाने की अटकलों के बीच संगठन की प्रदेश इकाई में बड़ा फेरबदल किया गया है। कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी के आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। इस विषय में कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने प्रेस रिलीज़ जारी कर दी है। सूची में 4 उपाध्यक्ष, 3 महासचिव तथा 4 जिलाध्यक्ष बदले गए है।

सूची के अनुसार पीसीसी उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, अटल श्रीवास्तव व संचार विभाग के प्रमुख शैलेशनितिन त्रिवेदी को हटा दिया गया है। चूंकि वे निगम मंडल अध्यक्ष बनाये जा चुके हैं इसलिए दोहरे जिम्मेदारी से मुक्त किया गया है।
अरूण सिंघानिया पी आर खूंटे,अंबिका मरकाम,वाणीराव को प्रदेश उपाध्यक्ष, सुशील आनंद शुक्ला संचार विभाग के प्रमुख व मुख्य प्रवक्ता होंगे। अमरजीत चावला,सुमित्रा धृतलहरे व वासुदेव यादव को महासचिव बनाया गया है। भिलाई शहर में मुकेश चंद्राकर, कोरबा ग्रामीण में सुरेन्द्र जायसवाल, बिलासपुर शहर में विजय पांडेय व जांजगीर चांपा में राघवेन्द्र सिंह को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है।