Skip to main content

4thnation

समर्थन मूल्य पर धान और मक्का उपार्जन के लिए अब किसान 10 नवंबर तक करा सकते हैं पंजीयन

रायपुर (छत्तीसगढ़)। किसानों की सुविधा को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर खाद्य विभाग ने खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर धान और मक्का उपार्जन के लिए किसानों के पंजीयन की तारीख को 10 नवम्बर तक बढ़ा दिया है। पूर्व में पंजीयन की तारीख 31 अक्टूबर तक निर्धारित थी, जिसमें यह वृद्धि की गई है।
राज्य शासन के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा प्रदेश के सभी संभागायुक्त, जिला कलेक्टरों, पंजीयक सहकारी संस्थाएं और अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक को पत्र जारी करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।