Skip to main content

4thnation

किसानों को धान समर्थन मूल्य का 2500 रु. भुगतान किए जाने का स्वागत किया पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्रकार ने

Alok 18 2

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। प्रदेश शासित कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों के लिए घोषित धान के समर्थन मूल्य 2500 रु. का भुगतान किए जाने का प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार ने किसानों से किए गए वादे को निभाया है। इस वादा की पूर्ति किए जाने से किसानों का विश्वास भूपेश सरकार के प्रति बढ़ा है। आज 19 लाख किसानों को बढाए गए समर्थन मूल्य की अंतर राशि लगभग 6 हजार करोड़ रु. की राशि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से पूरी की है। उन्होंने बताया कि पूर्व में प्रदेश शासित भाजपा सरकार द्वारा किसानों को धान का समर्थन मूल्य 1815 रु. दिया जा रहा था। जिसे बढ़ाकर कांग्रेस सरकार ने 2500 रु. प्रति क्विंटल कर इसका भुगतान कर अपना वादा निभाया है। यह किसानों की हित की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। छग संचार विभाग समिति सदस्य रऊफ कुरैशी ने भी माटी पुत्रों के हित में लिए गए इस निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों को मानसून पूर्व यह राशि मिलने से काफी राहत मिलेगी।

PicsArt 04 04 06.30.09