Skip to main content

4thnation

हायर सेकंडरी और हाईस्कूल परीक्षाएं होगी आफलाइन, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया टाइम टेबल

रायपुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी और शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि मुख्य परीक्षा वर्ष 2022 की समय-सारणी जारी कर दी गई है। हायर सेकेण्डरी सर्टिफिकेट परीक्षा 02 मार्च से 30 मार्च तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय प्रातः 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक होगा। इसी तरह हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 03 मार्च से 23 मार्च तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय प्रातः 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक होगा। इसी तरह शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा (प्रथम एवं द्वितीय वर्ष) 03 मार्च 2022 से 11 मार्च 2022 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय प्रातः 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक होगा। इन परीक्षाओं की विस्तृत समय-सारणी छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध है।