4thnation

नगरीय निकाय उप निर्वाचन : 27 जून को होगा मतदान, 25 जून की शाम पाँच बजे से मतदान दिवस तक शुष्क दिवस

रायपुर, (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार प्रदेश के सात ज़िलों के आठ नगरीय निकायों में रिक्त आठ पार्षद पदों के लिए आगामी 27 जून को मतदान होना है। इसके मद्देनज़र राज्य शासन ने उक्त दिवस संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के लिए सार्वजनिक / सामान्य आकाश घोषित किया है।

इन जगहों में होने वाले चुनाव के तहत 25 जून की शाम पाँच बजे से मतदान दिवस याने 27 जून तक शुष्क दिवस भी घोषित किया गया है। इसके साथ ही मतगणना के लिए 30 जून को भी शुष्क दिवस रहेगा।