Skip to main content

4thnation

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने जारी की सहायक लोक अभियोजन अधिकारी की चयन सूची, 62 अभ्यर्थी चयनित

रायपुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सहायक लोक अभियोजन अधिकारी (गृह विभाग) के 67 पदों की चयन सूची जारी की है। फिलहाल इस पद के लिए 62 लोगों की सिलेक्शन लिस्ट जारी कर दी गई है। इसके रिजल्ट 28 जनवरी को जारी किया गए थे। इस पद के लिए 201 कैंडिडेट्स का इंटरव्यू लिया गया था। जिसके आधार पर टाप 62 लोगों का  सिलेक्ट किया गया है।
इंटरव्यू में 2 कैंडिडेट नहीं पहुंचे थे। लिस्ट में पंकज कुमार बागड़े ने पहला स्थान, अंकित होरा ने दूसरा स्थान और जया शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। चयन सूची में अनारक्षित वर्ग से 26, अनुसूचित जाति वर्ग से 10, अनुसूचित जनजाति वर्ग से 23 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग से 08 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इस सिलेक्शन लिस्ट से जुड़ी पूरी जानकारी लोक सेवा आयोग की बेवसाइट www.psc.cg.gov.in पर देखी जा सकती है।