Skip to main content

4thnation

क्रेडिट कार्ड संबंधी शिकायतों का होगा निराकरण, एसबीआई लगाएगा 13 से 20 फरवरी तक शिविर

दुर्ग, (छत्तीसगढ़)। क्रेडिट कार्ड से संबंधित उपभोक्ताओं के शिकायत के निदान के लिए एसबीआई 13 फरवरी से 20 फरवरी तक भिलाई क्रेडिट कार्ड आफिस में शिविर लगाएगा। शिविर में एसबीआई क्रेडिट कार्ड एंड पेमेंट सिस्टम्स के अधिकारी उपस्थित रहेंगे तथा प्रकरणों का परीक्षण करेंगे। अब तक कैंप के लिए 548 आवेदन लिये जा चुके हैं।

बता दें कि कलेक्टर जनदर्शन में भी आवेदकों ने क्रेडिट कार्ड से संबंधित कुछ शिकायत की थी। कुछ उपभोक्ताओं ने शिकायत की थी कि उन्होंने क्रेडिट कार्ड नहीं लिया, फिर भी उनके एकाउंट से कार्ड के लिए वार्षिक फीस कटा है। कुछ उपभोक्ताओं का कहना था कि कार्ड के जारी होने के समय कहा गया कि किसी तरह का वार्षिक शुल्क नहीं लगेगा और बाद में शुल्क लगा दिया गया। जिन पर कार्रवाई करने के लिए कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने लीड बैंक आफिसर को कहा था। शिविर में दिल्ली से एसबीआई क्रेडिट कार्ड एंड पेमेंट सर्विसेज के प्रसेनजीत धर, असिस्टेंट वाइस प्रेसीडेंट , सूरत सिंह, असिस्टेंट मैनेजर रायपुर, अजय रावत, असिस्टेंट मैनेजर गुड़गांव, हेमंत पटोदे, असिस्टेंट मैनेजर भोपाल, सुमन सहगल, भोपाल मौजूद रहेंगे।