Skip to main content

4thnation

ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट : दुर्ग पुलिस के खिलाड़ियों ने 2 मेडल पर किया कब्जा, एसपी रामगोपाल गर्ग ने दी शुभकामनाएं

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। हरियाणा के करनाल में आयोजित आल इंडिया पुलिस डिपार्टमेंट मीट में छत्तीसगढ़ पुलिस के खिलाड़ियों का उत्कर्ष प्रदर्शन रहा। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ पुलिस ने 4 मेडल हासिल किए। जिसमे दुर्ग पुलिस के खिलाड़ियों ने 2 मेडल पर कब्जा कर जिला सहित राज्य का नाम रोशन किया।

पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में महिला आरक्षक कविता ठाकुर को सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ। कविता वर्तमान में पुलिस लाइन दुर्ग में पदस्थ है। वहीं आर्म रेसलिंग में विवेक पोद्दार ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। विवेक थाना छावनी में आरक्षक पद पर पदस्थ है।
ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट का आयोजन 4 अक्टूबर को करनाल, हरियाणा में आयोजित  किया गया था। जिसमें पूरे देश भर के पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने हिस्सा अलग अलग स्पोर्ट्स में हिस्सा लिया था।

पुलिस लाइन दुर्ग में पदस्थ महिला आरक्षक कविता ठाकुर को पावर लिफ्टिंग 69 kg के इवेंट में सिल्वर मेडल, एवम थाना छावनी में पदस्थ आरक्षक विवेक कुमार पोद्दार को आर्म रेसलिंग मेडल 65 kg के इवेंट में प्राप्त होने पर पुलिस विभाग गौरवांवित महसूस कर रहा है। मेडल विजेताओं को दुर्ग  एसएसपी राम गोपाल गर्ग ने शुभकामनाए देकर उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने भविष्य में ऐसे ही मेहनत कर पुलिस एवम परिवार का नाम रोशन करने की बात कही है। खिलाड़ियों के साथ उनके कोच प्रधान आरक्षक परमजीत सिंह भी मौजूद रहे।