Skip to main content

4thnation

सरकारी सेवाओं के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे बार-बार चक्कर, सेवा सेतु केंद्र से रामशरण को मिले तीन प्रमाण पत्र

दुर्ग, 03 नवम्बर 2026/ शासकीय सेवाओं को आम नागरिकों तक आसान तरीके से पहुंचाने की दिशा में सेवा सेतु केंद्र उपयोगी साबित हो रहा है। इसके माध्यम से नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ मिल रहा है। पाटन तहसील के ग्राम खोरपा निवासी रामशरण यादव को भी इस सुविधा से काफी सहूलियत मिली।

रामशरण यादव ने आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 03 सितंबर 2026 को तहसील कार्यालय पाटन स्थित सेवा सेतु केंद्र में आवेदन किया था। आवेदन के लगभग एक माह बाद 10 अक्टूबर 2026 को उन्हें तीनों प्रमाण पत्र प्राप्त हो गए। रामशरण यादव ने बताया कि पहले इन प्रमाण पत्रों के लिए अलग-अलग कार्यालयों में जाना पड़ता था, जिससे समय और मेहनत दोनों लगते थे। सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से उन्हें एक ही जगह आवेदन करने की सुविधा मिली और बिना बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाए प्रमाण पत्र प्राप्त हो गए। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से आम नागरिकों को काफी राहत मिल रही है। सेवा सेतु केंद्र में नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के साथ आवेदन की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *