Skip to main content

4thnation

भक्त कर्मा माता जयंती : माता के दिखाए रास्ते पर चलकर करना है समाज का विकास – राजेंद्र साहू

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। भक्त कर्मा माता जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री राजेंद्र साहू महामंत्री छत्तीसगढ़ पटरीपार दुर्ग परिक्षेत्र एवं ग्रामीण साहू समाज हनोदा के कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने पटरीपार दुर्ग परिक्षेत्र साहू समाज के नवनियुक्त पदाधिकारीयों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। ग्राम हनोदा में समाज के बुजुर्गों का श्रीफल एवं गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया। राजेंद्र साहू ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी को भक्त कर्मा माता के दिखाए रास्ते पर चलकर समाज का विकास करना है। कर्मा जयंती पर शासकीय अवकाश घोषित करने पर छत्तीसगढ़ सरकार एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में राजेश साहू, यतीश साहू, पोषण साहू, कृष्णा प्रसाद साहू, रामखिलावन साहू, मन्नू साहू, अशोक साहू, राकेश साहू, जगदीश दीपक, खिलावन साहू, शंकर साहू, राजकुमार साहू कुम्भंकार, हीरालाल चन्द्राकर, गौकरण हिरवानी, अनुसुईया साहू, अनुपा साहू, कांति बाई साहू, लता साहू, लक्ष्मी हिरवानी, हुलासा बाई साहू, मनहरण साहू, अश्वनी साहू, राकेश सिन्हा, सुखचंद साहू सहित समाज के प्रमुख मुख्य रूप से उपस्थित थे।