Skip to main content

4thnation

राहुल गांधी ने रायपुर दौरा में राजनैतिक कार्यक्रम के साथ सीएम के पारिवारिक कार्यक्रमों में भी दी शिरकत

Picsart 22 02 03 19 56 00 273

रायपुर (छत्तीसगढ़)। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी का रायपुर दौरा राजनैतिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में बीता। 3 फरवरी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की शादी की सालगिरह भी थी। वहीं मुख्यमंत्री के बेटे की शादी 6 फरवरी को होनी है। राहुल आए तो मुख्यमंत्री के परिजनों से भी मिले। वहां मुख्यमंत्री के बेटे-बहू को आशीर्वाद दिया। उनकी मौजूदगी में ही मुख्यमंत्री की वेडिंग एनिवर्सरी का केक भी काटा गया।

Picsart 22 02 03 19 55 12 013

राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का उद्घाटन करने के बाद राहुल गांधी और मंत्रिपरिषद के लोगों ने किसानों-मजदूरों के साथ भोजन किया। वहां से सेवाग्राम पर केंद्रित एक प्रदर्शनी और विचार गोष्ठी में शामिल हुए। वहां से राहुल गांधी हवाई अड्‌डे के लिए रवाना हुए। वीआईपी रोड पर हॉटल बेबीलोन पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने बेटे चैतन्य और भावी बहू से उन्हें मिलाकर आशीर्वाद दिलाया। वहीं पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मुक्तेश्वरी बघेल की शादी की सालगिरह मनाई गई। केक कटा और परिवार के लोगों के साथ राहुल गांधी भी उस बिल्कुल घरेलू समारोह का हिस्सा बने। करीब 10-15 मिनट वहां बिताकर राहुल गांधी हवाई अड्‌डे के लिए रवाना हो गए।