Skip to main content

4thnation

तीन कृषि कानूनों के विरोध में दुर्ग में भी हुआ प्रदर्शन, विभिन्न संगठनों ने रैली निकाल की नारेबाजी

दुर्ग (छत्तीसगढ़) आनंद राजपूत। केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीन कृषि कानूनों के एक साल पूरे होने के विरोध में आज दुर्ग में भी प्रदर्शन किया गया। संयुक्त किसान संगठन के आव्हान पर आयोजित भारत बंद को विभिन्न संगठनों द्वारा समर्थन दिया गया। संगठन के कार्यकर्ता अलग समूहों में प्रदर्शन करते नजर आए।

देश के किसानों के समर्थन में प्रगतिशील किसान संगठन, एटुक, एसयूसीआई आदि संगठन सड़क पर निकले। उन्होंने केंद्र के तीन कृषि कानूनों को किसानों का शोषण और उद्योगपतियों का हितैषी बताया। उन्होंने कहा कि एक साल से इन किसान कानूनों के विरोध में दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब के किसान एक साल से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार इस ओर से उदासीन बनी हुई है। संगठनों का कहना है कि जब तक केंद्र सरकार लागू कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा और देश का किसान अपना हक पाने आंदोलन करते रहेगा। इस दौरान संगठनों द्वारा सायकल, बाइक रैली निकाल कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।