4thnation

कर्नाटक विधानसभा चुनावों का एलान जल्द

कर्नाटक : कर्नाटक विधानसभा चुनावों का एलान जल्द ही हो सकता है। इससे पहले ही सभी पार्टियां चुनावी तैयारी में लग गई हैं। मौजूदा विधानसभा की बात करें तो 2018 में 104 सीटें जीतकर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। हालांकि, 224 सीटों वाली विधानसभा में 113 के बहुमत के आंकड़े से दूर रह गई थी। कांग्रेस को 80 तो जेडीएस को 37 सीटों पर जीत मिली थी। 2018 में चुनकर आए विधायकों की बात करें तो इनमें से 97% करोड़पति थे। वहीं, 35 फीसदी दागी भी विधानसभा पहुंचे थे।