Skip to main content

4thnation

सेवानिवृत्त हुए निगम राजस्व विभाग के दो कर्मचारी, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई

दुर्ग, (छत्तीसगढ़)। नगर पालिक निगम आज निगम के राजस्व विभाग में कार्य कर रहे सहायक राजस्व निरीक्षक रमेश यादव ने 42 वर्ष एवं प्रभारी सहायक राजस्व निरीक्षक पवन भट्ट ने अपने 28 वर्ष के कार्यकाल के बाद नगर निगम के राजस्व विभाग से सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर उनके नोडल अधिकारी प्रकाशचंद थावनी की मौजूदगी में उनके सरल-सादगी पूर्ण और कर्मशील व्यक्तित्व को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विदाई कार्यक्रम में नोडल अधिकारी प्रकाश चंद थावनी, प्रभारी राजस्व अधिकारी नारायण यादव, चंदन मनहरे, सत्यनारायण शर्मा, निशांत यादव, योगेश सूरे, हेमलता वर्मा, साक्षी वर्मा, रविन्द्र मिश्रा, मनोज मनहरे, संजय मिश्रा, अशफाक कुरेशी, सिंद्धान्त शर्मा, तपन यादव, गौकरण सोनी सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।