Skip to main content

4thnation

न्यूजीलैंड में 6.1 तीव्रता का भूकंप, जानमाल के नुकसान की खबर नहीं

वेलिंगटन। तुर्की और सीरिया के बाद न्यूजीलैंड में भी धरती हिली है। न्यूजीलैंड में बुधवार को रिक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर के अनुसार, वेलिंगटन के पास लोअर हट से 78 किमी उत्तर पश्चिम में भूकंप आया। झटके 48 किमी (30 मील) की गहराई पर महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र पारापरामू शहर से 50 किमी दूर था।

भूकंप के कारण किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं थी। इसका केंद्र जमीन के अंदर 74.3 किलोमीटर की गहराई में था। न्यूजीलैंड में भूकंप सीरिया और तुर्की में 7.8 तीव्रता के भूकंप के लगभग 10 दिन बाद आया है। भूकंप की वजह से अब तक मरने वालों की संख्या 41,000 के आंकड़े को पार कर चुकी है।