4thnation

जम्मू में बारिश व कश्मीर में बर्फबारी की संभावना

श्रीनगर| मौसम विभाग ने गुरुवार को अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू संभाग में बारिश और कश्मीर संभाग में बारिश या बर्फबारी होने की संभावना जतायी है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, अगले 24 घंटों के दौरान घाटी में हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी और जम्मू संभाग में बारिश की संभावना है।बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश में मौसम शुष्क और बादल छाए रहे।इस बीच, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में माइनस 2.4 और गुलमर्ग में माइनस 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।लद्दाख के कारगिल में माइनस 15 और लेह में माइनस 10 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।जम्मू में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री, कटरा में 9.1, बटोटे में 5.7, बनिहाल और भद्रवाह में न्यूनतम तापमान क्रमश: 2.6 और 3.7 डिग्री दर्ज किया गया।