Skip to main content

4thnation

रायपुर: ड्राइवर ने लक्जरी BMW कार में लगाई आग, दो गिरफ्तार

राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एडवांस पेमेंट को लेकर हुए विवाद के बाद एक ड्राइवर ने हार्डवेयर कारोबारी आनंद गोयल की BMW कार को आग के हवाले कर दिया। घटना बीती रात चौबे कॉलोनी में कारोबारी के घर के सामने हुई और पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

ड्राइवर सिल्वेस्ट रोजेस उर्फ रोमी ने अपने तीन साथियों के साथ आनंद गोयल के ऑफिस पहुंचकर एडवांस पेमेंट को लेकर विवाद किया। इस दौरान मारपीट भी हुई। इसके बाद आरोपी ड्राइवर ने घर के बाहर खड़ी लक्जरी कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

घटना के बाद गंज थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी सिल्वेस्ट रोजेस उर्फ रोमी अभी फरार है।

एएसपी रायपुर शहर लखन पटले ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आजाद चौक और गंज थाना में अलग-अलग अपराध दर्ज किए गए हैं। मुख्य आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे पुलिस को मामले की तह तक जाने में मदद मिल रही है।