Skip to main content

4thnation

महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी का आरोपी कालीचरण को भेजा गया दो दिन की पुलिस रिमांड पर, अदालत ने दिया आदेश

रायपुर (छत्तीसगढ़)। महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले कालीचरण को आज रायपुर जिला कोर्ट में पेश किया गया था, जहां मामले में सुनवाई हुई। कालीचरण के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज किया गया है। ताजा जानकारी मिल रही है कि कोर्ट ने उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है। पुलिस आरोपी से मामले के संबंध में पूछताछ करेगी। बता दें कि कोर्ट में पेश करने से पहले कालीचरण की जांच कराई गई, जिसमें एंटीजन टेस्ट निगेटिव, बीपी, सुगर की सभी जांच में कालीचरन पास हो गए।
बता दें कि कालीचरण ने राजधानी रायपुर में आयोजित धर्म संसद में महात्मागांधी को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। वहीं, आज तड़के खजुराहो से कालीचरण की गिरफ्तारी की गई थी। जहां से उसे लाकर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोर्ट के समक्ष पेश किया गया था।