Skip to main content

4thnation

पुलिस का विशेष अभियान : खतरों के खिलाड़ी बाइकर्स व मोडीफाईड बाईक के खिलाफ कार्रवाई शुरू

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। सड़कों पर तेज रफ्तार और मॉडिफाइड सायलेंसर की बाइक से दहशत का माहौल बनाने वाले बाइकर्स के खिलाफ पुलिस द्वारा विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है। अभियान के तहत इस प्रकार के 19 बाइकर्स के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सभी बाइक की जब्त किया गई है जिनमें से 10 बाइक में मॉडिफाइड सायलेंसर लगे हुए हैं।

एसएसपी बीएन मीणा को स्पीड बाईकर्स द्वारा तेज आवाज़ करते हुए गाड़ी चलाने वाले बाइकर्स की शिकायतें लगातार मिल रही थी। शिकायत के मद्देनज़र यातायात एवं थाना पुलिस के अधिकारियों को इस प्रकार की गतिविधियों पर रोक लगाने निर्देश दिए थे। निर्देश के परिपालन में एएसपी सिटी के नेतृत्व कार्रवाई प्रारंभ की गई। इस अभियान में मोडीफाईड बाईक्स व सैलेन्सर, स्टंट बाइकर्स, तेज रफ्तार बाईकर्स, बिना नंबर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। भिलाई जोन ट्रेफिक इंचार्ज भारती मरकाम, भिलाई नगर टीआई एम एल शुक्ला, भिलाई भट्टी टीआई बृजेश कुशवाहा द्वारा अपने-अपने जोन क्षेत्र में विशेष अभियान के तहत टीम गठित कर 19 वाहन चालकों के के विरुद्ध कार्यवाही कर उनके  वाहन जब्त किए गए हैं, जिनमें से 10 मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट शामिल है। वाहन चालकों के अभिभावकों को थाना उपस्थित कर समझाइश देकर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई ।
पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से शराब के नशे में वाहन ना चलाने एवं सभी पालकों से अपने बच्चों को वाहन मोडीफाईड करके वाहन चालन की सहमति न देने की अपील की है। साथ ही तेज रफ्तार वाहन चलाने पर यातायात एवं थाना पुलिस द्वारा वाहनों की जब्ती कर नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है।
एसएसपी मीणा ने ऐसे लोग खिलाफ कार्रवाई करवाने में सहयोग करने की अपील नागरिकों से की है। उन्होंने इस प्रकार के वाहन चालन के वीडियो बनाकर यातायात वाट्सअप नंबर 9479192029 पर भेजने अथवा शिकायत करने की अपील की है।