Skip to main content

4thnation

ग्राम रसमडा में हत्या : बर्थडे पार्टी में हुआ विवाद, तीन ने मिलकर कल कुचल दिया युवक का सिर

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। स्वतंत्रता दिवस की रात बर्थडे पार्टी के दौरान हुआ मामूली विवाद हत्या का कारण बन गया। विवाद के चलते आरोपियों ने एक युवक का सिर कुचलकर हत्या कर दी। इस मामले में दो सगे भाईयों के साथ तीन आरोपी युवको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घटना ग्राम रसमडा में कल रात घटित हुई। गांव के गजेन्द्र ठाकुर का जन्मदिन मनाया जा रहा था। युवकों ने नशा भी किया था। पार्टी के करण सिंह ठाकुर का गांव के ही कपिल साहू से मोबाइल की लाइट जलाने पर विवाद हो गया। जिसके चलते करण ने कपिल को थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद मामला शांत हो गया। पार्टी से निकल कर करण बाइक से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान कपिल साहू, उसके भाई कमलेश साहू तथा सौदागर साहू ने उसे रास्ते पर रोक लिया। जिसके बाद कपिल ने करण के सिर पर हथौड़ा से वार कर दिया। घायल होकर नीचे गिरने पर करण पर तीनों आरोपियों ने पत्थर बोल्डर पटक कर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर सीएसपी कौशलेंद्र देव पटेल के नेतृत्व में पुलिस हरकत में आई और तीनों ही आरोपियों को घटना के चंद घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में पुलगांव पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ दफा 302 के तहत कार्रवाई की गई है । मृतक के पूर्व सरपंच का नाती होने जानकारी सामने आई है।