Skip to main content

4thnation

गिरफ्त में आए निलंबित आईपीएस जीपी सिंह को किया गया कोर्ट में पेश, भेजा गया दो दिन की पुलिस रिमांड पर

रायपुर (छत्तीसगढ़)। पुलिस की गिरफ्त में आए निलंबित आईपीएस जीपी सिंह को आज बुधवार रायपुर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पेश करने से पहले एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के दफ्तर में डेढ़ घंटे तक उनसे पूछताछ की गई। एसीबी ने उन्हें कोर्ट में पेश कर 7 दिनों की रिमांड मांगी थी। जज के कमरे में जाने से पहले जीपी सिंह ने कहा कि मुझे फंसाया गया है, दे आर फैब्रीकेटेड केसेस। एफआईआर में आप देखोगे तो उसमें जो प्रॉपर्टी है हमारी प्रॉपर्टी है ही नहीं, न हमारा लेना देना है। करीब 45 मिनट तक अदालत में चली बहस के बाद दो दिन की पुलिस रिमांड का आदेश जारी कर दिया गया। दो पुलिस की कस्टडी में ही जीपी सिंह रहेंगे, इनसे पूछताछ की जाएगी।

बता दें कि रायपुर पुलिस ने मंगलवार को गुरुग्राम से जीपी सिंह को गिरफ्तार किया था। सड़क के रास्ते उन्हें रायपुर लाया गया था। इसके बाद उन्हें एंटी करप्शन ब्यूरो के दफ्तर लाया गया था। इस पूरी कार्रवाई में आधिकारिक तौर पर एंटी करप्शन ब्यूरो के अफसरों के अनुसार जीपी सिंह पूरी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। उन्हें कई बार पेश होने की नोटिस भेजा गया, मगर वो नहीं आए इसलिए उन्हें पकड़ा गया।
खबरों के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के वकीलों से जीपी सिंह ने अपने ऊपर लगे राजद्रोह, आय से अधिक संपत्ति मामले में सलाह करने गए हुए थे। इसी दौरान पुलिस की एक टीम लगातार रायपुर से गुड़गांव तक जीपी सिंह का पीछा करते हुए पहुंची थी। मौका पाकर टीम ने जीपी सिंह को दबोच लिया था।