Skip to main content

4thnation

छत्तीसगढ़ के दो विकास प्राधिकरणों में विधायकों को दी गई अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

Alok 18 2

रायपुर (छत्तीसगढ़)। प्रदेश के विभिन्न निगम मंडलों व प्राधिकरणों में बहुप्रतीक्षित नियुक्तियां प्रारंभ हो गई है। बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दो विकास प्राधिकरणों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। डोंगरगढ़ के विधायक भुवनेश्वर बघेल को अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया गया है। इस प्राधिकरण में दो उपाध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। सरायपाली के विधायक किस्मत लाल नंद तथा सारंगढ़ की विधायक उत्तरी जांगड़े को अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
इसी तरह छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर डोंगरगांव के विधायक दलेश्वर साहू की नियुक्ति की गई है। रायगढ़ के विधायक प्रकाश नायक एवं चन्द्रपुर के विधायक  रामकुमार यादव को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।