Skip to main content

4thnation

लॉकडाउन के बावजूद कर रहे थे दुकान का संचालन, 5 दुकानदारों सहित 33 लोगों से वसूला 33 हजार जुर्माना

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। लॉकडाउन के दौरान दुकानों का आधा शटर डाउन कर कारोबार करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने गुरुवार को कार्रवाई की। 5 दुकानदारों के साथ बिना मास्क बाजार में घूम रहे 27 लोगों से कुल 33 हजार 300 रुपए जुर्माना वसूल किया गया।
नगर निगम से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को जिला प्रशासन द्वारा दुकानों को खोलने की आंशिक छूट दी गई थी। इसका फायदा उठाते हुए कई गैर जरूरी सामानों के दुकानदारों ने भी दुकानें खोल ली थी और समय समाप्त होने के बाद भी शटर डाउन कर कारोबार किया जा रहा था। इस दौरान गांधी चौक के पास सुवामल गुजरमल किराना दुकान निर्धारित समय के बाद भी सामान विक्रय करते पाया गया। इसी प्रकार नया बस स्टैंड में साड़ी दुकान खुला पाया गया। जबकि दीपक नगर में अंडा सेंटर खुला पाया गया। वहीं लगभग 27 आम जनता बिना मास्क के मिले। इस तरह से लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 33 लोगों पर जुर्माने की कार्यवाही कर 33 हजार 300 रुपए जर्माना वसूल किया गया।