Skip to main content

4thnation

जगदलपुर से रायपुर, हैदराबाद के लिए 21 सितम्बर से उड़ान भरेंगे विमान, मुख्यमंत्री बघेल करेंगे शुभारंभ

रायपुर (छत्तीसगढ़)। जगदलपुर एयरपोर्ट से 21 सितम्बर से विमान सेवा प्रारंभ हो रही है। फिलहाल रायपुर व हैदराबाद के लिए विमान उड़ान भरेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से आरसीएस स्कीम के तहत जगदलपुर से हैदराबाद और रायपुर के लिए इस नई उड़ान सेवा का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यात्रियों से बातचीत भी करेंगे। राज्य शासन एवं जिला प्रशासन की विशेष पहल पर शुरू होने वाली हवाई सेवा का लाभ बस्तरवासियों को मिलेगा। विमान सेवा के माध्यम से जगदलपुर से सीधे हैदराबाद एवं रायपुर आवागमन हो सकेगा।