Skip to main content

4thnation

सुबकती बच्ची के आंसू पोंछ कर उसके चेहरे पर मुस्कान बिखेरी मुख्यमंत्री बघेल ने, दी 3 लाख की आर्थिक सहायता

रायपुर (छत्तीसगढ़)। मुख्यमंत्री भपेश बघेल ने आज बस्तर विधानसभा क्षेत्र के भैंसगांव में आम जनता से भेंट-मुलाकात की। इस दौरान हजारों की भीड़ में से लोग अपनी अपनी बात मुख्यमंत्री के सामने रख रहे हैं। इस भीड़ में एक बेटी सुबक रही है, आंखों से आंसू बह रहे हैं, कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है.लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पारखी नजरों ने भीड़ में भी रोती हुई बेटी को देख लिया।

लोकेश्वरी नाम की बिटिया को मुख्यमंत्री ने अपने पास बुलाया, उसके सिर पर हाथ फेरा और उसे पानी पिलाया। लोकेश्वरी अब शांत थी उसने मुख्यमंत्री से बात की और बताया कि उसके पिता की 15 साल पहले मौत हो चुकी है। घर ना होने की वजह से अपनी विधवा मां और भाई के साथ अपने मामा के यहां रहने को मजबूर है। आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से वो और उसका भाई पढ़ाई भी नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि घरेलू कार्यों में मां की मदद करनी पड़ती है।
रोती हुई लोकेश्वरी के आंसुओं को पोंछते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल उसकी मदद की। मदद के लिए आवेदन की आवश्यकता थी तो बस्तर जिले के प्रभारी सचिव डॉ. अयाज भाई तंबोली ने उसका आवेदन अपने हाथों से लिखा और मुख्यमंत्री को दिया। बाल मन की संवेदनाओं को बेहतर समझने वाले मुख्यमंत्री ने इस आवेदन पर तत्काल कार्यवाही करते हुए लोकेश्वरी को 3 लाख रूपए की आर्थिक मदद स्वीकृत कर दी।
रोती हुई लोकेश्वरी अपने चेहरे पर मुस्कान और आंखों में विश्वास की चमक लेकर वापस लौटी क्योंकि यही है तो है छत्तीसगढ़ सरकार का मूलमंत्र, विकास विश्वास और सुरक्षा।
की बड़ी घोषणाएं

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने नयापारा भैंसगांव से सौंरागांव तक पक्की सड़क की घोषणा की। आश्रित गांव सौंरापाल के  माध्यमिक स्कूल का हाईस्कूल में उन्नयन, बस्तर डाइट डीएड को बी एड में उन्नयन की घोषणा भी इस अवसर पर की गई। इसके साथ ही ग्राम चोकर में विद्युत उपकेन्द्र की घोषणा, गांव नंदीसागर में सहकारी बैंक की शाखा खोलने की घोषणा, बड़े चकवा ग्राम  में मिनी स्टेडियम के निर्माण की घोषणा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की। भैंसगांव गौठान में मुख्यमंत्री का स्वागत स्थानीय ग्रामीणों ने करगी के फूल की माला पहनाकर किया,  इस मौके पर मुख्यमंत्री ने गेंडी भी चढ़े।