Skip to main content

4thnation

वैक्सीनेशन कार्य में लापरवाही, पंचायत सचिव को बेमेतरा सीईओ ने किया निलंबित

बेमेतरा (छत्तीसगढ़) अजीत राजपूत। कोरोना वैक्सीनेशन कार्य के प्रति लापरवाही बरतें जाने की गाज एक पंचायत सचिव पर गिरी है। पंचायत सचिव को जिला पंचायत सीईओ द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। टीकाकरण कार्य में ड्यूटी से गैरहाजिर रहने के कारण यह कार्रवाई की गई है।

इस मामले में जनपद पंचायत साजा के अन्तर्गत ग्राम पंचायत लुक के पंचायत सचिव पंचराम निषाद को निलंबित किया गया है। जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी द्वारा जारी आदेश मे कहा गया है कि ग्राम पंचायत लुक के 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को टीकाकरण कार्य कराये जाने हेतु ड्यूटी लगाई गयी थी। उनके द्वारा स्वास्थ्य केन्द्र देवकर मे अनुपस्थ्ति रहने एवं मोबाईल के माध्यम से संपर्क करने पर भी संपर्क नही हो पाने, पंचायत क्षेत्र मे ग्रामीणों को टीकाकरण कराये जाने हेतु किसी भी प्रकार के कार्यवाही नही करने, तथा कोविड-19 वैश्विक महामारी के समय अपने दायित्वों के निर्वहन मे घोर लापरपाही बरती गई। निलंबन अवधि मे पंचायत सचिव निषाद का मुख्यालय जनपद पंचायत साजा निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि मे उन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।