Skip to main content

4thnation

बढ़ रहा मरीजों का रिकवरी रेट, दुर्ग के सभी शासकीय अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड उपलब्ध

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। जिले के सभी शासकीय अस्पतालों में शाम 7 बजे तक की जानकारी के अनुसार ऑक्सीजन बेड उपलब्ध है। हॉस्पिटल स्टाफ द्वारा किए जा रहे लगातार प्रयासों के चलते जिले में रिकवरी रेट तेजी से बढ़ा है। इसके चलते मरीज तेजी से डिस्चार्ज हो रहे हैं और ऑक्सीजन बेड उपलब्ध हो रहे हैं। भहोम आइसोलेशन कंट्रोल सेंटर में अधिकारी लगातार लोगों की ऑक्सीजन लेवल की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। परिजनों और मरीजों को कहा गया है कि 94 से नीचे ऑक्सीजन का स्तर आते ही तुरंत हॉस्पिटल में एडमिशन एडमिट होने की कार्रवाई करें। सभी हॉस्पिटलों में ऑक्सीजन बेड उपलब्ध है ल। इसके साथ ही कोविड सस्पेक्टेड मरीजों के लिए भी आइसोलेशन बेड उपलब्ध हैं। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा ऑक्सीजन बेड की उपलब्धता की दिशा में लगातार कार्य किया गया है जिसके बूते जिले के मरीजों के लिए ऑक्सीजन बेड के किसी तरह की दिक्कत नहीं है।
अस्पतालों में उपलब्ध बेड्स की जानकारी
डीसीएच शंकरा – एचडीयू-02, जंबो सिलेंडर सपोर्टेड ऑक्सीजन बेड-02, जनरल बेड्स -25, आइसोलेशन विंग- रेस्पिरेटरी 1-12 उपलब्ध, रेस्पिरेटरी 2- 4 उपलब्ध, बर्न वार्ड – 3 बेड, कुल 19 बेड उपलब्ध, कोविंड विंग में ऑक्सीजन बेड- 5 उपलब्ध। सुपेला हॉस्पिटल में 14 बेड, चंदूलाल चंद्राकर हॉस्पिटल में 60 ऑक्सीजन बेड, धमधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 09 आइसोलेशन बेड, कुम्हारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 14 आइसोलेशन बेड, निकुम स्वास्थ्य केंद्र में 14, उतई स्वास्थ्य केंद्र में 18 बेड, पाटन स्वास्थ्य केंद्र में 02 बेड रिक्त होने की जानकारी प्रशासन द्वारा जारी की गई है।