Skip to main content

4thnation

PM मोदी का पाकिस्तान को कड़ा संदेश: “सुख-चैन से जियो, नहीं तो मेरी गोली तैयार है”

भुज, गुजरात | 26 मई 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद अपने पहले गुजरात दौरे पर पाकिस्तान को तेज और स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि अब पाकिस्तान की जनता को खुद आगे आकर आतंकवाद को खत्म करना होगा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “सुख चैन की ज़िंदगी जियो, रोटी खाओ। वरना मेरी गोली तो है ही।” यह टिप्पणी प्रधानमंत्री ने गुजरात के कच्छ जिले के भुज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दी।

यह बयान 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी, के बाद भारत द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर की पृष्ठभूमि में आया है।

पीएम मोदी ने कहा कि “पाकिस्तान आतंकवाद को पर्यटन समझता है, जबकि भारत पर्यटन को बढ़ावा देता है।” उन्होंने पाकिस्तान की जनता से सवाल किया कि “आपको आतंकवाद से क्या मिला? आपने अपने देश का भविष्य बर्बाद कर दिया।”

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, “हमने 15 दिन इंतज़ार किया कि पाकिस्तान आतंकियों पर कोई कार्रवाई करेगा, लेकिन लगता है कि आतंकवाद उनके लिए रोटी-रोज़ी का साधन है। 9 मई की रात जब पाकिस्तान ने नागरिकों पर हमला करने की कोशिश की, तब हमारी सेना ने दुगनी ताकत से जवाब दिया और उनके एयरबेस तबाह कर दिए।”

भुज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने ₹50,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने भारत की आर्थिक प्रगति का भी ज़िक्र किया और कहा कि भारत अब जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने पाकिस्तान की जनता से पूछा, “आप कहां हैं और क्या पा सके हैं?”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान की जनता शांति का रास्ता चुने और आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाए।