Skip to main content

4thnation

6 लाख से बेरला में बनेगा कोटवार भवन, विधायक छावड़ा ने कहा जनता और प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी है कोटवार

बेमेतरा (छत्तीसगढ़) अजीत राजपूत। बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर बेरला में विधानसभा स्तरीय कोटवार सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोटवार गाँव में जनता और प्रशासन के बीच की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। कोटवार गांव के प्रथम प्रशानिक नागरिक होते हैं कोटवारों द्वारा ही  शासन – प्रशासन किसी सरकारी योजना , और कार्यक्रमो को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करता है ऐसे में वह सरकारी अमले में अहम भूमिका निभाता है।

विधायक छावड़ा ने आगे कहा कोटवार की गाँव में महत्वपूर्ण भूमिका है, राजस्व, पुलिस, वन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास सहित अन्य विभागों के कार्य में कोटवार ही सहयोग करते हैं, क्योंकि कोटवार ही है ,जो ग्रामीण स्तर पर प्राकृतिक आपदाओं की सूचना, राजस्व वसूली में सहायता, वन्य पशु-पक्षियों के रक्षण, शासकीय भूमि पर अतिक्रमण, गांव में शासकीय सूचनाओं के प्रसार सहित कानून व्यवस्था बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।

इस मौके पर उन्होंने कोटवारो की मांग अनुरूप विधायक ने कोटवार भवन निर्माण कार्य हेतु 06 लाख रुपए की घोषणा की। कार्यक्रम में रामेश्वर देवांगन अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी बेरला, भारत भूषण साहू उपाध्यक्ष, राजेश दुबे सभापति, युगल किशोर उर्वस एसडीएम बेरला, मनोज कुमार गुप्ता तहसीलदार, प्रवीण शर्मा, मनोज शर्मा, देवशरण गोसाई, बलदाऊ प्रसाद शर्मा, विजय जैन, किशन साहू, गंगू धीवर, गोपाल साहू, खेदू साहू, नेहा सुराना, जनक धीवर, मोहन सिंह चौहान अध्यक्ष कोटवार संघ बेरला, मदन दास मानिकपुरी, परेटन दास मानिकपुरी, डोमनदास मानिकपूरी, राजेश कुमार चौहान, तुम्मन लाल चौहान, राजेंद्र कुमार मानिकपुर, लेखराम यादव, दानीकुमार देवदास, देवी सिंह चौहान, सुमरन दास, जागेश चौहान, भुवनेश्वर चौहान, आनदराम चौहान, नूतनदास सहित बड़ी संख्या में कोटवार साथी सहित नगरवासी उपस्थित रहे।